Entertainment

नहीं रहे साउथ के मशहूर अभिनेता Pradeep K Vijayan, घर पर पाए गए मृत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता प्रदीप के विजयन(Pradeep K Vijayan) अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता अपने घर 12 जून को मृत पाए गए। बता दें की बीते दो दिनों से अभिनेता के दोस्त उनको फ़ोन करने की कोशिश कर रहे थे। जब संपर्क नहीं हुआ तो दोस्त ने पुलिस को इस बारे में बताया। जहां वो अपने पलवक्कम स्थित घर में मृत पाए गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ऐसे मिली Pradeep K Vijayan की मौत की जानकारी

खबरों की माने तो अभिनेता Pradeep K Vijayan को सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की दिक्कत थी। जब दोस्त द्वारा दो दिन तक अभिनेता ने फ़ोन नहीं उठाया। तो अभिनेता को दोस्त उनसे मिलने पंहुचा। जब अभिनेता ने दरवाजा नहीं खोला तो दोस्त ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

इस वजह से हुई मौत

प्रदीप को पुलिस ने मृत पाया। अभिनेता के सिर पर चोट के निशान भी मिले है। कहा जा रहा है की एक्टर की मौत दो दिन पहले ही हो गई थी। सिर पर चोट और हार्ट अटैक से एक्टर की मौत हुई है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

https://twitter.com/Itsmesoundarya/status/1801177926031065478

विजय सेतुपति की महाराजा में आएंगे नजर

बता दें की एक्टर प्रदीप, प्यार से ‘पप्पू’ के नाम से भी जाने जाते थे। साल 2013 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।’हे सिनामिका’ और जननी-स्टारर ‘थीगिडी’ सहित कई फिल्मों में अभिनेता ने अभिनय किया है। आखिरी फिल्म उनकी ‘रुद्रन’ थी। जिसमें वो राघव लॉरेंस के साथ अभिनाय करते नज़र आए। इसके साथ ही वो विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ में भी दिखाई देंगे। जो 14 जून को रिलीज़ होगी ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें