Dehradun NewsBig News

तो इसलिए सुनाई दी देहरादून के इलाकों में धमाकों की आवाज, पुलिस ने बताई वजह

देहरादून के आस-पास के इलाकों में एक के बाद जोरदार धमाकों की आवाज से इलाके में दहशत मच गई। सूचना पाकर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहंची।

पुलिस ने बताई ये वजह

देहरादून पुलिस ने विभिन्न एजेंसी से संपर्क किया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वायु सेना के फाइटर प्लेन की सुपरसोनिक बूम की संभावना है। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी होने के चलते अधिक जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने स्थानीय जनता से भयभीत न होने की अपील की है।

क्या होता है सुपरसोनिक बूम ?

जब कोई चीज ध्वनि या आवाज की रफ्तार से भी ज्यादा तेज रफ्तार से हवा से गुजरती है तो विस्फोट जैसी आवाज पैदा होती है। इस आवाज को ही सोनिक बूम कहा जाता है। सूनिक बूम से बड़ी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा पैदा होती है। दरअसल हवाई जहाज आवाज से भी तेज रफ्तार से चलती है। इस रफ्तार को सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है।

बता दें सुपर सोनिक बूम या सोनिक बूम को किसी भी विमान या वस्तु द्वारा पैदा किया जाता है। जो ध्वनि की स्पीड (1238 किमी/घंटा) से तेज चलती हैं। सुपर सोनिक का मतलब ध्वनि से तेज होता है। सोनिक बूम एक तरह की चौंका देने वाली तरंगें होती हैं। इस स्पीड में चलने वाले विमानों से इतनी तेज आवाज पैदा होती है कि जमीन पर बम विस्फोट या बादलों की गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई देती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें