Entertainment

Sooraj Pancholi: जिया खान के साथ रिश्ते को लेकर सूरज पंचोली ने किया खुलासा, कहा मैं केवल उसे…

अभिनेत्री जिया खान के सुसाइड केस में 10 साल बाद अब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। केस के आरोपी सूरज पंचोली को अदालत ने सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया। अब इस मामलें में सूरज पंचोली का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने और जिया के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है।

मैं केवल उसे पांच महीने से जानता था

सूरज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की वो जिया को सिर्फ पांच महीने से ही जानते थे। इतने कम समय में उनके लिए ये जानना की जिया डिप्रेशन से गुजर रही है बहुत मुश्किल था। अभिनेता ने कहा की ये जिया और उनके बीच बहुत ही छोटा रिश्ता था। वो जिया को सिर्फ छह महीने से जानते थे।

जिसमें से पांच महीने वो रिलेशनशिप में थे। पांच महीनो में जानना की कोई इंसान किस दौर से गुजर रहा है बहुत मुश्किल होता है। आगे उन्होंने कहा की वो उस समय जिया कीस्थिति को समझने के लिए थोड़े अपरिपक्व भी थे की वो किन परिस्तिथियों से गुजर रही है ।

जिया को परिवार के सपोर्ट की जरुरत थी

आगे सूरज कहते है की उन्होंने जिया के परिवार को बताया भी था की वो डिप्रेशन से गुजर रही है। उस वक्त अभिनेता जितना कर सकते थे उन्होंने किया। आगे अभिनेता ने कहा की वो उस समय केवल 20 वर्ष के थे। उस समय वो खुद अपना ख्याल नहीं रख पाते थे।

लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी उम्र से बड़ी जिया का ख्याल रखने की पूरी कशिश की। आगे वो कहते है की जिया को मेरी नहीं उनके परिवार के सपोर्ट की जरुरत थी। उन्होंने बताया की दुख की बात तो ये है की जिया का परिवार और उनकी मां जिया की लाइफ में तभी रहते थे जब उन्हें किसी आर्थिक मदद की आवश्यकता होती थी।

तीन फिल्मों में किया काम

बॉलीवुड के इस छोटे सफर में जिया ने केवल तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। जिया ने अमिताभ बच्चन  के साथ साल 2007 में निशब्द से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2008 में उन्होंने गजनी  फिल्म में अभिनय किया। जिया की आखिरी  फिल्म साल 2010  में आई सुपरहिट फिल्म हाउसफुल थी। बता दें की 13 जून को 2013  में अभिनेत्री ने अपने ही फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें