National

अभिनेता सोनू सूद की एसयूवी कार की गई जब्त, घर में रहने के निर्देश

पुलिस ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान मोगा जिले के लांधेके गांव में संदिग्ध गतिविधि किए जाने की खबरों के बाद एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल कार को जब्त कर लिया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद बैठे थे।

सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर मोगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। पुलिस ने कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देश पर वाहन को जब्त कर लिया गया है। साथ ही एसडीएम सह रिटर्निंग अधिकारी सतवंत सिंह ने सोनू सूद के घर की वीडियो सर्विलांस करने के भी निर्देश दिए।

इस मामले पर सोनू सूद ने सफाई दी। सोनू सूद ने कहा, कि हमें विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा विभिन्न बूथों से धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए हम बाहर गए थे। अब, हम घर पर हैं। निष्पक्ष चुनाव हों।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें