केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कुछ लोगों को देश के संविधान को खत्म करने की अनुमति दे रखी है। उन्होनें कहा कि कुछ लोग देश में हो रहे विकास से खुश नहीं है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गुरूवार को भीलवाड़ा के शाहपुरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि कांग्रेस को सनातन धर्म पर शर्म आती है। वह सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। वे हिन्दुओं का अपमान करते हैं और संविधान को कुचलना चाहते हैं। उन्होंने अब कुछ पत्रकारों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने शिकायतें दर्ज करना शुरू कर दिया है। भले ही चेन्नई हो या बंगाल, डर के मारे शिकायतें दर्ज कर रहे हैं।
सोनिया और राहुल गांधी चुप हैं – जेपी नड्डा
वहीं भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन पर हमले बोले। उन्होनें कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। उन्होनें कहा कि एक सितंबर को इंडी अलायंस ने मुंबई में बैठक की। तीन सितंबर को उनके मजबूत सहयोगी डीएमके चीफ के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म का अपमान किया। अगले दिन चार सितंबर को मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे, जो कि कर्नाटक सरकार में मंत्री भी हैं, ने सनातन धर्म का अपमान किया। अब तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस पर चुप हैं। मैं आरोप लगाया हूं कि मां-बेटे ने मुंबई की बैठक में सनातन धर्म का अपमान करने और गाली देने का एजेंडा सेट किया है। इसके बाद डीएमके और अन्य पार्टियों को इसका जिम्मा सौंपा गया है। माता सोनिया और बेटा राहुल का यही एजेंडा है।