Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: मेयर पर भड़की सोनिया आनंद रावत, कुछ नहीं बोल पाए गामा, देखें VIDEO

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद रावत ने बुधवार को देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा के दफ्तर पहुंचकर राजेश्वर नगर फेज वन में पार्क निर्माण के मामले पर खूब हंगामा किया। सोनिया आनंद रावत ने आरोप लगाया कि मेयर ने नियमों को ताक पर रखकर पार्क के सौंदर्यीकरण की एनओसी को निरस्त किया है।

हंगामा करने के बाद सोनिया आनंद ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया था कि 24 अक्टूबर 2021 को राजेश्वर नगर फेज-1 में उन्होंने अपने रुपयों से पार्क का सौंदर्यीकरण किया। लेकिन, देहरादून नगर निगम द्वारा इसकी एनओसी निरस्त कर दी गई।

जहां कूड़े का ढेर लगा हुआ था, वहां पर उन्होंने सफाई करवाकर अपने निजी धन से पार्क निर्माण करवाना चाहा तो नगर निगम और सरकारी अमला उनको सपोर्ट करने के बजाय उनका विरोध कर रहा है। इसका नतीजा यह हुआ कि दुर्भावना से ग्रसित होकर जिस पार्क का सौंदर्यीकरण उनके पैसों से किया जा रहा था। उस पार्क की एनओसी नगर निगम ने निरस्त कर दी।

https://www.youtube.com/watch?v=Cc2JPFyi5aM

https://youtu.be/MF7b8s-l-4Q

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें