Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड में कोरोना से आज कुछ राहत, लेकिन आज हुई 4 की मौत, 1241 हुए ठीक


देहरादून : उत्तराखंड में बीते दिनों के अपेक्षा आज बुधवार को कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है. बता दें कि आज बुधवार को प्रदेश भर में कोरोना के 2904 नए कोरोना के मामले सामने आए है। वहीं आज प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं बता दें कि आज 1241 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं अब उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 32880 हो गई है।
आपको बता दें कि आज अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में 127, चमोली में 6, चंपावत में 30, देहरादून में 1016, हरिद्वार में 337, नैनीताल में 397, पौड़ी गढ़वाल में 89, पिथौरागढ़ में 127, रुद्रप्रयाग में 252, टिहरी गढ़वाल में 85, उधम सिंह नगर में 384 और उत्तरकाशी में 35 मामले सामने आए हैं।आज कुल 1241 मरीज ठीक होकर घर लौटे तो वहीं अब प्रदेश में 1241 एक्टिव केस रह गए हैं।

