- Advertisement -
सोमवार को उत्तराखंड के दौरे पर आईं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले ने द्रौपदी मुर्मू के रंग पर आपत्तिजनक पंक्तियां लिखी हैं।
इसके बाद सोशल मीडिया के ही एक यूजर ने इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस से शिकायत की है। हंसराज मीना नाम के ट्वीटर यूजर ने उत्तराखंड पुलिस को टैग करते हुए लिखा है, ‘द्रौपदी मुर्मू जी से मेरा वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन उन पर इस प्रकार की अपमानजक जातिय और नस्लीय टिप्पणी बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जा सकती। मैं इस तरह की अपमानजक टिप्पणीयों का कड़ा विरोध करता हूं। उत्तराखंड पुलिस से जया भारद्वाज पर कार्यवाही की मांग करता हूं।’
- Advertisement -
द्रौपदी मुर्मू जी से मेरा वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन उन पर इस प्रकार की अपमानजक जातिय और नस्लीय टिप्पणी बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जा सकती। मैं इस तरह की अपमानजक टिप्पणीयों का कड़ा विरोध करता हूं। उत्तराखंड पुलिस से जया भारद्वाज पर कार्यवाही की मांग करता हूं। @uttarakhandcops
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) July 11, 2022
यूजर ने इस संबंध में कुछ स्क्रीन शॉट्स भी लगाए हैं।
पुलिस ने इस ट्वीट का जवाब दिया है। उत्तराखंड पुलिस के ट्वीटर हैंडल से लिखा गया, ‘इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु @DehradunPolice को निर्देशित किया गया है।‘
इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु @DehradunPolice को निर्देशित किया गया है।
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 12, 2022
बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू को लेकर इस तरह की टिप्पणी करने वाली सोशल मीडिया यूजर कांग्रेस से जुड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।