Dehradun News

उत्तराखंड में आज आए कोरोना के इतने मामले, 53 मरीज हुए ठीक

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना के 29 मामले सामने आए हैं. लगातार उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। कोरोना के मामलों में आई गिरावट के बाद लोगों को भी सहूलियत दी गई है।

बता दें कि आज मंगलवार को 29 मामले सामने आए हैं तो वहीं किसी भी कोरोना मरीज की आज मौत नहीं हुई है जो की अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज मंगलवार को 29 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 29 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 328 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज मंगलवार को अल्मोडा़ में 3, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 0, देहरादून में 15, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 0, पौड़ी गढ़वाल में 2, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 2, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें