HighlightNainital News

तो देश छोड़कर भाग गया अब्दुल मलिक !, ओमान से दुबई तक हैं लिंक, नेपाल से भी जुड़ सकते हैं तार

हल्द्वानी हिंसा का माल्टर माइंड अब भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। अब्दुल मलिक को ढूंढने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लेकिन हिंसा के सात दिन बाद भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसी बीच उसके देश छोड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

अब्दुल मलिक के देश छोड़ने की आशंका

हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक जिसके कारण हल्द्वानी दंगों की आग में जला था उसके विदेश जाने की आशंका जताई जा रही है। जल्द ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा सकता है। जिसके लिए नैनीताल और देहरादून जिले के पुलिस अधिकारियों की टीम का गठन करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है।

अरब देशों में ले सकता है पनाह

पुलिस को शक है कि अब्दुल मलिक देश छोड़कर भाग सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल मलिक अरब देशों में मौजूद अपने रिश्तेदारों के यहां पनाह ले सकता है। इसके साथ ही वो नेपाल भी आसानी से भाग सकता है। पुलिस उसके नेपाल से जुड़े तार भी खंगाल रही है। बता दें कि तमाम अवैध कामों के दम पर मलिक ने अकूत संपत्ति इकट्ठा की हुई है।

जिसके दम पर उसके विदेशों में मजबूत संबंध हैं। ओमान, अमीरात और दुबई में भी उसकी रिश्तेदारी है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रिश्तेदारों के वहां छानबीन की लेकिन उसके बारे में कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जिसके बाद ये शक गहरा हो गया है कि वो देश छोड़कर भाग गया हो।

नेपाल भाग सकता है मलिक

अब्दुल मलिके के अरब देशों के साथ ही नेपाल जाने की भी संभावना है। क्योंकि बनबसा रास्ते वो नेपाल जा सकता है और ये हल्द्वानी से केवल तीन घंटे की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सबसे आसानी से मलिक नेपाल जा सकता है। पुलिस ने भारत से जुड़ी सभी सीमावर्ती थाने चौकियों पर अलर्ट भेज दिया है। इसके साथ ही बनबसा रास्ते पर पुलिस की नजर बनाए हुए है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें