HighlightUttarkashi News

यमुनोत्री धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

chardham news

उत्तराखंड में बीते दिन से मौसम साफ है। दिन में चटख धूप खिली हुई है। वहीं रात में हल्की ठंड है। बता दें कि देहरादून में तो दिन में गर्मा का एहसास हो रहा है लेकिन रात में ठंड भी सता रही है। वहीं बात करें पर्वतीय जिलों की तो केदारनाथ समेत बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है जिससे आस पास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

वहीं उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई है जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के चेहरे खिले। लोगों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। चारधाम यात्रा मार्ग भी सुचारू हैं। बता दें कि आज बुधवार दोपहर को यमुनोत्री धाम में मौसम ने अचानक करवट बदली। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने धाम बर्फबारी का लुत्फ उठाया। व्यापारियों के चेहरे भी खिले क्योंकि बर्फबारी के कारण बाहरी राज्यों के लोग यहां रुख कर रहे हैं जिससे व्यापार भी बढ़ रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें