Big NewsPithoragarh NewsUttarakhand

पहली बार दारमा घाटी में कैमरे में कैद  हुआ हिम तेंदुआ, और भी कई दुर्लभ वन्यजीव आए नजर

snow_leopard_
फोटो – सोशल मिडिया

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में समय-समय पर दुर्लभ हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स, हिमालयी थार, ब्लू शीप सहित अन्य की मौजूदगी होने की बात कही जाती थी। लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं था। पहली बार उत्तराखंड की दारमा घाटी में हिम तेंदुआ नजर आया है। हिम तेदुएं के साथ ही अन्य कई दुर्लभ वन्यजीव भी नजर नजर आए हैं।

पहली बार दारमा घाटी में नजर आया हिम तेंदुआ

उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर स्थित दारमा, व्यास, चौदास लैंडस्केप के दारमा घाटी में हिम तेंदुआ और थरवा पहली बार कैमरे में कैद हुए हैं। ये हिम तेंदुआ दारमा घाटी में 8-10 हजार फुट की ऊंचाई पर नजर आया है। उत्तराखंड के धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में समय-समय पर दुर्लभ हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स, हिमालयी थार, ब्लू शीप सहित अन्य की मौजूदगी होने की बात कही जाती थी। लेकिन इनकी मौजूदगी कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं थे।

हिम तेंदुआ के अलावा रेड फॉक्स, हिमालयी थार, ब्लू शीप और घुरल भी आए नजर

दारमा घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में पिछले छह सालों से द माउंटेन राइड के टीम लीडर जयेंद्र सिंह फिरमाल, दिनेश बनग्याल और सोमी सिंह की टीम हिम तेंदुआ और अन्य दुर्लभ वन्य जीवों की खोजबीन कर रहे थे। इसी के तहत यह टीम पिछले सप्ताह दारमा घाटी गई। इस दौरान 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद टीम को शाम पांच बजे हिम तेंदुए नजर आए।

द माउंटेन राइड की टीम ने इस दौरान हिम तेंदुआ के अलावा रेड फॉक्स, हिमालयी थार, ब्लू शीप और घुरल सहित अन्य जीव दिखाई दिए। जिसके बाद द माउंटेन राइड के टीम सदस्यों में खुशी की लहर है।

द माउंटेन राइड की टीम ने दुर्लभ तस्वीरों को किया कैमरे में कैद

हिम तेंदुआ के अलावा रेड फॉक्स, हिमालयी थार, ब्लू शीप और घुरल सहित अन्य दुर्लभ जीव दिखने के बाद टीम के सदस्यों ने साहस जुटाकर लगभग 20 मीटर की दूरी से अपने कैमरे से फोटो ली और वीडियो भी बनाया है। टीम के लीडर ने बताया कि छह सालों में उनके लिए यह सबसे खुशी का पल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें