HighlightHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी में सांप का आतंक, 18 लोगों को काटा, सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा इलाज

अगर आप रात में मानसून के मौसम में घर से निकल रहे हैं या रात के अंधेरे में कमरे में जा रहे हैं तो सावधान रहें। क्योंकि बारिश के कारण इन दिनों सांप अपने बिलों से निकलकर बाहर आ रहे हैं। हल्द्वानी में सांप का कहर देखने को मिल रहा है।

हल्द्वानी में सांप का आतंक

बता दें हल्द्वानी में बरसात में सांप का कहर देखने को मिल रहा है। सांप ने अलग-अलग क्षेत्रों में 18 लोगों को काट दिया है। जिसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम सभी के इलाज में जुटी हुई है।

बारिश शुरू होते ही बिलों से निकल बाहर आ रहे सांप

बता दें वर्तमान में बारिश शुरू होने से हर जगह जलभराव हो गया है। हर तरफ पानी भरने से बिल में रहने वाले सांप बाहर निकलने लगे हैं। बारिश शुरू होते ही वे जंगल छोड़कर लोगों में घरों में आ रहे हैं। इसके चलते अचानक सांप के काटने के मामले सामने आ रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें