Nainital NewsBig NewsHaldwani News

SOG के हाथ लगा बड़ा शराब तस्कर, बाहरी राज्यों से शराब लाकर हल्द्वानी में करता था तस्करी

एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. टीम ने बड़े शराब तस्कर को दबोचा है. बता दें आरोपी बाहरी राज्यों से शराब लाकर हल्द्वानी में बेचता था. एसओजी की टीम ने आरोपी को मंडी बाईपास के पास से भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

बाहरी राज्यों से शराब लाकर हल्द्वानी में करता था तस्करी

पुलिस ने आरोपी अमन गांधी को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है. आरोपी कार से शराब की तस्करी कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को कार को सीज कर दिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों से शराब लाकर हल्द्वानी उसकी तस्करी करता था.

सप्लायरों की तलाश में जुटी टीम

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से पूर्व में भी शराब पकड़ी जा चुकी है. लेकिन आरोपी अमन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था. फिलहाल पुलिस की टीम अमन से पूछताछ के बाद शराब खरीदने वाले सप्लायरों की तलाश में जुटी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें