HighlightHaldwani NewsNainital News

122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लाखों में है कीमत

नशा मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत लालकुआं पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सुभाष नगर बैरियर पर पुलिस और एसओजी टीम ने एक तस्कर को 122 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी से और जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद की गई स्मैक की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाया था स्मैक

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बरामद की है। इस दौरान तस्कर जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो उधमसिंह नगर जिले के किच्छा का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने ये स्मैक उत्तर प्रदेश के बिलासपुर निवासी अफरोज से खरीदी थी। जिसे भी आरोपी बनाया गया और उसकी तलाश की जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें