स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल ने संसद में की फ्लाइंग किस, बीजेपी सांसदो ने की स्पीकर से शिकायत

लोकसभा में आज लगातार दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हुई। आज राहुल गांधी जमकर बरसे। उन्होनें मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर कई तरह के आरोप लगाए। जिस पर भाजपा सांसदों ने विरोध किया। उन्होनें कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। उन्होनें मणिपुर में हिंदुस्तान को मारा है।
राहुल ने संसद में की फ्लाइंग किस- स्मृति
वहीं राहुल गांधी के भाषण के बाद भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस भाषण खत्म कर सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होनें अभद्रता का परिचय दिया। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होनें सदन में फ्लाइंग किस की। राहुल गांधी ने संसद में मौजूद महिला सदस्यों का अपमान किया।
महिला सांसदों ने लिखी चिट्ठी
वहीं भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने राहुल गांधी के खिलाफ सदन में अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होनें सदन से राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। साथ ही बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल गांधी द्वारा सदन में अभद्र आचरण करने का आरोप लगाते हुए संसद के अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है।
बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने की शिकायत
वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा सदन से सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी बाहर चले गए। यह संसद के एक सदस्य दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है। उन्होनें आगे कहा कि वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि यह भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह कैसा व्यवहार है? वह किसा तरह के नेता है? इसलिए हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है।
अमित मालविया ने साधा निशाना
वहीं भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालविया ने इस मामले में ट्वीट किया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मालवीय ने एक वीडियो क्लीप शेयर की। उन्होनें वीडियो पोस्ट कर लिखा, संसद में लफंगई करते राहुल गांधी…शर्मनाक।