National

GOLD RATE TODAY : सोने में मामूली बढ़त, चांदी हुई सस्ती, जानें आज के दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत ( GOLD RATE TODAY) में मामूली बढ़त देखने को मिली है और चांदी के भाव में कमी दर्ज की गई है। हालांकि सोना अब भी 60 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम के पार हैं। वहीं चांदी का भाव 70 हजार रूपये प्रति किलो से अधिक है।

राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट के 10 ग्राम वाले सोने की कीमत 60603 रूपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70228 रूपये है।

आज के सोने-चांदी के भाव (GOLD RATE TODAY)

आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोनी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 60360 रूपये हो गई है। वहीं, 916 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 55512 रूपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45452 पर आ गए हैं। जबकि 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज 35453 रूपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज सस्ती होकर 70228 रूपये की हो गई है।  

Back to top button