Uttarkashi NewsHighlight
मजदूरों के रेस्क्यू का छठा दिन, इंदौर से मंगवाई बैकअप के लिए एक और मशीन

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए छठे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। बैकअप के लिए इंदौर से एक और मशीन मंगवाई जा रही है।
इंदौर से मंगवाई बैकअप के लिए एक और मशीन
वर्तमान में काम कर रही अमेरिकी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन में किसी भी तरह की कोई नहीं आई है। बल्कि बैकअप के लिए ये मशीन मंगवाई जा रही है। अगर पुरानी मशीन में कोई खराबी आती है तो बेकअप मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
जल्द आजाद होंगे श्रमिक
गुरुवार देर रात लगभग दो बजे रेस्क्यू में कुछ दिक्कतें आई थी। जिस वजह से कुछ देर तक काम बंद रहा। लेकिन समाधान होने के बाद ऑगर मशीन ने 24 मीटर ड्रिल कर पाइप डाल दिये है। ये ऑगर मशीन मशीन तेजी से काम कर रही है। माना जा रहा है जल्द ही सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।