Udham Singh Nagar NewsHighlight

खुशी का माहौल मातम में बदला : बेटी को विदा कराकर लौट रहे पिता समेत छह की मौत

टनकपुर हाईवे पर बीते गुरुवार रात को हुए सड़क हादसे में पिता समेत छह रिश्तेदारों की मौत हो गई. बताया जा रहा है ये सभी लोग खटीमा से बेटी के वलीमे में शामिल होने के लिए आए थे. मृतकों में एक 10 साल का बच्ची भी शामिल है. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

हादसे में छह लोगों की मौत

हादसा गुरुवार रात का है. मिली जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी मंजूर (65) की बेटी की का निकाह बुधवार को पीलीभीत निवासी अनवर से हुआ था. गुरुवार को वलीमा था. जिसमे शामिल होने के लिए मंजूर अपने 25 रिश्तेदारों के साथ अलग-अलग कार से गए थे. गुरुवार को समारोह से लौटते वक्त मंजूर बेटी को विदा कराकर सभी रिश्तेदारों के साथ लौट रहे थे.

मृतकों में 10 साल का बच्चा भी शामिल

मंजूर जिस गाड़ी में सवार थे वो कार तेज रफ़्तार में थी. दूसरी कार को ओवरटेक करने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. जिसमें 10 साल का बच्चा भी शामिल है. जबकि चार लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.





Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें