HighlightNainital News

सितारगंज : सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल : सितारगंज में NH 74 नकहा और सिसईयां गाँव के बीच सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।वही 108 द्वारा मृत व्यक्ति के शव को सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।साथ ही स्थानीय पुलिस को शव की सूचना दी गयी।

सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव की शिनाख्त के लिए जाँच शुरू कर दी है। लेकिन शव के पास से किसी भी तरह की कोई भी कुछ भी प्राप्त नही हुआ जिससे उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम जाँच में जुट गयी है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें