JMM प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। झारखंड में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े ने उनका स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कुछ घंटे पहले ही किया था JMM छोड़ने का ऐलान
सीता सोरेन ने कुछ घंटे पहले ही JMM छोड़ने का ऐलान किया था। उसके बाद उन्होनें विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। सीता के पति दुर्गा सोरेन का निधन हो गया है। उनके देवर हेमंक सोरेन झारखंड के सीएम रहे हैं। 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत को भूमि घोटाले से जुड़े मामले में अरेस्ट किया है। उसके बाद JMM ने उनकी जगह चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना और उन्होनें नए सीएम की शपथ ली है।
हमें झारखंड बचाना है
वहीं सीता सोरेन ने कहा, आज हम विशाल परिवार में शामिल हो रहे हैं। जिस तरह पीएम मोदी की सोच पूरे भारत और विश्व को देखने को मिल रही है। आए दिन विकास कार्य हो रहे हैं। सभी मिलकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। आज हर कोई इस परिवार में जुड़ रहा है। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किए। 14 साल झारखंड मुक्ति मोर्चा में रही। मेरे ससुर शिबू सोरेन और पति दुर्गा सोरेन की अगुवाई में अलग राज्य बना। उन्होनें राज्य के विकास के लिए लड़ाई लड़ी। मेरे पिता का सपना एक सपना रह गया है। झारखंड आज भी विकास से कोसों दूर है। हमें झारखंड बचाना है और न्याय दिलाना है, इसलिए मैं मोदी के परिवार में शामिल हुई हूं।