National

SIT ने आज शासन को सौंपी हाथरस हादसे की रिपोर्ट, बताई ये बड़ी वजह, 100 लोगों के बयान दर्ज

यूपी के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में जांच तेज हो गई है। हादसे के बाद से ही सीएम योगी खुद इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। इस मामले में अब एसआईटी ने शासन को जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था, लेकिन राहत और बचाव कार्य के अलावा सीएम के हाथऱस दौरे की वजह बताई से एसआईटी ने अतिरिक्त समय की मांग की थी। वहीं अब एसआईटी ने आज जांच रिपोर्ट सौंपी है।

एसआईटी ने आज शासन को सौंपी रिपोर्ट

एसआईटी ने हाथरस हादसे की जांच रिपोर्ट आज शासन को सौंप दी है। एडीजी आगरा व अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में इस हादसे की जांच की जा रही है। जांच में डीएम- एसएसपी सहित 100 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।  दो जुलाई की दोपहर हुए इस हादसे के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर से एसआईटी जांच का आदेश जारी किया गया था। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व मंडलायुक्त चैत्रा वी को एसआईटी का जिम्मा देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई, जिसमें सबसे बड़ा सवाल हादसे के मूल कारण और लापरवाही व अनदेखियों को उजागर करना है। 

आयोजकों की बड़ी लापरवाही हादसे का कारण

एसआईटी ने शुरुआती जानकारी में आयोजकों की बड़ी लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होनें आयोजकों की तरह से प्रॉपर इंतजाम न करना और हादसे के बाद भी उसको छिपाने जैसी बातों का जिक्र किया गया है। एसआईटी की रिपोर्ट में घटनास्थल पर तैनात एक-एक पुलिसकर्मी व अन्य सभी विभागों के कर्मचारी- अधिकारी, प्रारंभिक सूचना वाले कर्मी, एंबुलेंस कर्मी, डॉक्टर, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, किसान, चश्मदीद, घायल तहसील व जिला स्तर के अधिकारी, डीएम-एसएसपी आदि तमाम लोगों के बायन शामिल है।

Back to top button