EntertainmentHighlight

Sharda Sinha Chhath Song: सिंगर शारदा सिन्‍हा के इन गानों के बिना छठ पूजा है अधूरी, जरूर सुने ये गीत

मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की हालत इस वक्त गंभीर है। पद्म भूषण सिंगर एम्स अस्पताल में बेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी औऱ मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। 72 साल की गायिका का ऑक्सीजन लेवल लगातार(Sharda Sinha Health) गिर रहा है। सिंगर ने छठ पूजा पर काफी सारे गीत गाए है।

आज यानी पांच नवंबर से ही छठ पूजा के महापर्व की शुरुआत हो रही है। छठ की शुरूआत होते ही सभी जगह शारदा सिन्हा के गाने चलने लगते है। यूट्यूब पर भी वो ट्रेंड होते है। ऐसे में चलिए जानते है शारदा सिन्हा के छठ के वो गीत जिनके बिना छठ पूजा अधूरी है।

सिंगर शारदा सिन्‍हा के इन गीतों के बिना छठ पूजा है अधूरी

शारदा सिन्हा के गानों में चाहे वो ‘हो दीनानाथ…’, गाना हो या फिर ‘केलवा के पात पर…’, और ‘छठी मईया आई न दुआरिया’ जैसे गीत हो, इन सभी गानों ने सालों से छठी पूजा में चार चांद लगाने का काम किया है। उनके केलवा के पात पर गाने को यूट्यूब पर बीते 12 साल में 38M से ज्यादा बार देख चुके है।

ब्‍लड कैंसर से जूझ रही शारदा सिन्‍हा पिछले साल तक छठ के दौरान प्रस्‍तुति देती आ रही हैं। लेकिन इस बार बीमार होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगी। इसलिए इस छठ आप उनके द्वारा गाए गए इन गीतों का आनंद लें और उनके लिए दुआएं जरूर करें।

  1. Kelwa Ke Paat Par (केलवा के पात पर)
  2. Ho Deenanath (हो दीनानाथ)
  3. Baanjhi Kewdwa Dhaile Thaadh (बांझी केवडा दहिले थाढ)
  4. Supawo Na Mile Maai (सुपवा ना मिले माई)
  5. Pahile Pahil Chhathi Maiya (पहिले पहिल छठी मईया)
  6. Chhathi Maiya Aai Na Duariya (छठी मईया आई ना दुअरिया)
  7. Kartik Maas Ijoriya (कार्तिक मास इजोरिया)
  8. Uthau Suruj Bhaile Bihaan ( उठउ सुरूज भइले बिहान)
  9. Ugihein Sooraj Gosaiyan Hey ( उगिहें सूरज गोसाइयां हे)
  10. Kehan Samaiya Aele (केहन समइया एले)

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें