EntertainmentHighlight

Sharda Sinha Heath Update: वेंटिलेटर पर सिंगर शारदा स‍िन्‍हा, हालत नाजुक, बेटे ने वीडियो शेयर कर बताया हाल

दिग्गज लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की हालत बहुत नाजुक है। सिंगर नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सिंगर को वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया है। सोशल मीडिया पर बेटे अंशुमान सिन्हा ने सिंगर के स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट(Sharda Sinha Heath Update) साझा किया था। वीडियो पोस्ट कर उन्होंने बताया कि उनकी मां की हालत अभी गंभीर है।

वेंटिलेटर पर शारदा स‍िन्‍हा (Sharda Sinha Heath Update)

वीडियो पोस्ट कर उन्होंने सिंगर के फैंस को उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। सात ही उन्होंने छठी मैया से अपनी मां के जल्द ठीक होने की अपील करने को भी कहा। बता दें कि शारदा सिन्हा छठ पर्व के समय गीत गाने के लिए मशहूर थी। 25 अक्टूबर को एम्स दिल्ली में बीमारी के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। जिसके बाद 27 अक्टूबर को उनके बेटे ने भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर बताई थी।

https://twitter.com/Shubhamsingh038/status/1853505295592653176

हालत नाजुक

दिल्ली एम्स ने भी ट्वीट कर कहा कि शारदा सिन्हा का इलाज जारी है। पीएम मोदी भी उनकी हालत पर अपडेट ले रहे हैं। अस्पताल में शारदा सिन्हा का के इलाज के बीच उनके बेटे ने छठ 2024 से पहले नया गाना ‘दुखवा मिटायिन छठी मैया’ रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर फैंस सिंगर के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बिहार की कोकिला Sharda Sinha

शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला भी कहा जाता है। फेमस भारतीय लोक गायिका ने भोजपुरी, मगही मैथिली संगीत में काफी योगदान दिया है। बिहार के पारंपरिक संगीत को फेमस करने में उनका बहुत बड़ा हाथ है। उनके कई गाने महशूह है। जिसमें ‘काहे तो से सजना’ और ‘पहले पहल हम कई’ शामिल हैं। भारतीय संगीत और संस्कृति में उनके योगदान को देखते हुए साल 2018 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें