Entertainment

Prabha Atre Passed Away: मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन, दिल का दौरा बना मौत की वजह

Prabha Atre Passed Away: मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे(Prabha Atre) अब इस दुनिया में नहीं रही। शनिवार की सुबह सिंगर को दिल का दौरा पड़ा। हार्ट अटैक के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। बता दें की दिग्गज गायिका को भारत सरकार ने तीन पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। सिंगर को तीन प्रतिष्ठित पद्म विभूषण, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

singer-prabha-atre-passed-away

हार्टअटैक बना मौत की वजह

बता दें की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका को जब हार्टअटैक आया। उस वक्त वो अपने पुणे के घर पर सो रही थी। दिल का दौरा पड़ने पर जब उन्हें दर्द हुआ। तो जल्द ही उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका निधन हो गया। खबरों की माने तो गायिका के करीबी लोग विदेश रहते हैं। ऐसे में उनके विदेश से आने के बाद भी प्रभा अत्रे का अंतिम संस्कार होगा।

पद्म विभूषण से सम्मानित थी Prabha Atre

13 सितंबर 1932 को पुणे में जन्मी प्रभा अत्रे एक बेहतरीन गायिका थी। एक शास्त्रीय गायिका होने के साथ-साथ वो एक शोधकर्ता, शिक्षाविद, संगीतकार और लेखिका भी थी। सिंगर को जनवरी 2022 में भारत सरकार द्वारा सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण दिया गया था। इसके साथ ही साल 1990 में उन्हें पद्म श्री और 2002 में पद्म भूषण भी दिया गया था।

इसके अलावा राष्ट्रीय कालिदास सम्मान, दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, टैगोर अकादमी रत्न पुरस्कार आदि पृरुस्कार मिले है। दुनियाभर में भारतीय शास्त्रीय गायन संगीत को लोकप्रिय बनाने में प्रभा अत्रे का काफी योगदान रहा है। प्रभा अन्ने कई संगीत शैली जैसे खयाल, दादरा, ठुमरी, गजल, नाट्यसंगीत गीत, भजन आदि में माहिर थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें