HighlightEntertainment

Pankaj Udhas Death: नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास चारण, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pankaj Udhas Death: गजल गायक पंकज उधास चारण(Pankaj Udhas) का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें की सिंगर लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।

सिगर के परिवार ने एक स्टेटमेंट रिलीज करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है। स्टेटमेंट जारी कर उन्होंने लिखा ‘बडे ही भारी मन से हम आपको ये जानकारी दे रहे है कि लंबी बीमारी के चलते पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है।

Pankaj Udhas का मुंबई में कल होगा अतिंम संस्कार

आज सुबह 11 बजे मुंबई में पंकज उधास का निधन हुआ। बता दें की बीते काफी समय से वो मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में एडमिट थे। अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। खबरों की माने तो कुछ महीने पहले ही पंकज उधास का कैंसर डिटेक्ट हुआ। बीते कुछ महीनों से उन्होंने किसी से मुलाकात भी नहीं की। गजल गायक का मुंबई में कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गजल गायिकी की दुनिया में फेमस थे Pankaj Udhas

गजल गायिकी की दुनिया में पंकज उधास काफी फेमस थे। ‘चिट्ठी आई है’ गजल से उन्हें फेम मिला। 1986 में रिलीज हुई ये गजल फिल्म नाम की थी। पंकज ने ‘ये दिल्लगी’, ‘चले तो कट ही जाएगा’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, और ‘तेरे बिन’ आदि कई गजलों में अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘ना कजरे की धार’ आदि पंकज के कुछ फेमस गानें हैं । साल 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें