Big NewsRudraprayag News

ऑल वेदर रोड में बड़ा हादसा, 110 मीटर लंबा सिग्नेचर ब्रिज गिरा

उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर रूद्रप्रयाग से आ रही है। रूद्रप्रयाग में ऑल वेदर रोड में बड़ा हादसा हुआ है। यहां 110 मीटर लंबा सिग्नेचर ब्रिज गिर गया है।

ऑल वेदर रोड में 110 मीटर लंबा सिग्नेचर ब्रिज गिरा

ऑल वेदर रोड में बड़ा हादसा हुआ है। ऋषिकेश- बद्रीनाथ NH स्थित नरकोटा में निर्माणाधीन 110 मीटर लंबा सिग्नेचर ब्रिज गिर गया है। सिग्नेचर ब्रिज का एक हिस्सा टूट गया है। बता दें कि साल 2022 में भी यहां हादसा हुआ था। 20 जुलाई 2022 को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस पुल का निर्माण NHAI कर रहा था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें