HighlightNational

फिर सहारनपुर से दिखा हिमालय, वायरल हुई तस्वीरें

saharanpur himalayas
source – twitter

ताउते तूफान से लगातार दो दिनों तक हुई बारिश और लॉकडाउन के चलते कम हुए प्रदूषण ने एक बार फिर से सहारनपुर से ही हिमालय की बर्फ से ढंकी चोटियों के दीदार करा दिए। सहारनपुर के लोगों ने अपने घर की छत से ही हिमालय की बर्फ से ढंकी चोटियों के दीदार किए। ये लगातार दूसरा साल है जब सहारनपुर से हिमालय की चोटियां नजर आईं हैं।

दरअसल उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों में पिछले लगभग एक महीने से लगातार लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते सड़कों पर गाड़ियों का आवाजारी बेहद कम है। इसके चलते गाड़ियों से होना वाला प्रदूषण बेहद कम हो गया है। वहीं ताउते तूफान के चलते इस पूरे इलाके में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। गुुरुवार दोपहर के बाद मौसम खुल गया और अस्ताचल सूर्य की किरणें सीधी हिमालय के शिखरों पर पड़ने लगीं। बारिश के चलते पर्यावरण में मौजूद धूल के कण धुल चुके थे लिहाजा दृश्यता अपने उच्चतम स्तर पर थी। इसी के चलते सहारनपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर हिमालय की बर्फीली चोटियां दिखने लगीं। सहारनपुर के कई लोगों ने इसकी फोटो ली और सोशल मीडिया पर अपलोड भी कीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें