Entertainment

Yodha Trailer: इंतजार हुआ खत्म! सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Yodha Trailer: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस अपकमिंग थ्रिलर फिल्म का दर्शक काफी लबें समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘जिंदगी तेरे नाम’ जारी हुआ था। ऐसे में सिद्धार्थ ने फिल्म का नया पोस्टर साझा कर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट बता दी है।

सिद्धार्थ ने नया पोस्टर किया शेयर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। अभिनेता इस पोस्टर में कमांडो लुक में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है ‘योद्धा’ का ट्रेलर चार दिन में।’ 

चार दिन बाद होगा रिलीज (Yodha Trailer)

अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर केप्शन लिखा, “अपनी सीट बेल्ट बांध लें। योद्धा का ट्रेलर 4 दिन में आ जाएगा।” पोस्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का ट्रेलर 29 फरवरी को रिलीज होगा। दर्शक ट्रेलर के लिए काफी बेताब है। ट्रेलर की रिलीज डेट से फैंस काफी उत्साहित । 

Yodha कब होगी रिलीज

‘योद्धा’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पटानी अभिनय करती नजर आएंगी। सिनेमाघरों में फिल्म 15 मार्च, 2024 को रिलीज की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें