Entertainment

Yodha Teaser: एक्शन सीक्वेंस से भरा योद्धा का टीजर हुआ जारी, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इस दिन देगी दस्तक

Yodha Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज कल अपनी फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर खबरों में बने हुए है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था।

दुबई में 13 हजार फीट की ऊंचाई में पोस्टर लॉन्च किया गया था। ऐसे में अब योद्धा का टीज़र भी मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है। दमदार एक्शन सीक्वेंस से भरा ये टीज़र दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

YODHA NEW RELEASE DATE

योद्धा का टीजर जारी

योद्धा के टीज़र को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने लिखा हमने उड़ान भर दी है..हाई ओक्टेन ड्रामा के एक्शन के लिए आप सभी तैयार हो जाइए…’बता दें की टीज़र में सिद्धार्थ एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। टीज़र में सिद्धार्थ का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। जिसमें अभिनेता हाथों में बदूक लिए दिखाई दे रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म एक ऐसे योद्धा की कहानी है जो एयरप्लेन हाईजैक करने वाले आतंकियों से लड़ता है। हाईजैक प्लेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित लेकर आता है। ऐसे में इसी योद्धा की कहानी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा एक सोल्जर की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ के फैंस उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी लम्बे वक्त से इंतज़ार कर रहे है। योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट दिशा पाटनी नज़र आएंगी। दोनों इस फिल्म में पहली बार बड़े परदे पर एक साथ नज़र आएंगे। बता दें कि 15 मार्च को योद्धा सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें