Big NewsNational

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में खुलासा, साजिशकर्ता दुबई भागा, बनवाया था फर्जी पासपोर्ट

siddhu moosewala

 

सिद्दू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने वाला भारत से फरार हो चुका है। उसने फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को नई जानकारी पता चली है। ये जानकारी सिद्धू की हत्या में रिमांड पर चल रहे अपराधी लारेंस बिश्नोई ने दी है। लारेंस ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई और अपने भांजे सचिन बिश्नोई को भारत से बाहर भेज दिया है। लारेंस ने इन दोनों का फर्जी पासपोर्ट बनवाया और उन्हें देश से बाहर भेज दिया है। लारेंस बिश्नोई ने पुलिस की पूछताछ में ये जानकारी दी है। लारेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर की पूरी प्लानिंग की थी।

पुलिसिया तहकीकात में पता चला है कि अनमोल और भांजे सचिन का पासपोर्ट दिल्ली रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से बना था। फर्जी पासपोर्ट में सचिन बिश्नोई का नाम तिलक राज टुटेजा लिखा गया है। पिता का नाम भीम सिंह, हाउस नंबर 330, ब्लॉक F3 संगम विहार नई दिल्ली लिखा गया है। लारेंस बिश्नोई ने बताया है कि सचिन फिलहाल दुबई में है।

जोधपुर जेल से बाहर आने के बाद लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल का पासपोर्ट भानु प्रताप के नाम से बनवाया और एड्रेस फरीदाबाद हरियाणा का दिया था। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में ये खुलासा किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट में FIR भी दर्ज की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें