EntertainmentHighlight

इन हसीनाओं से था सिद्धार्थ शुक्ला का अफेयर, लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाई थी बात

akansha puri or sidharth

बीते दिन गुरुवार सुबह सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल के उम्र में निधन हो गया। शुक्ला लोकप्रिय टीवी शो बालिका वधू और बिग बॉस 13 से हिट हुए थे। इससे पहले उन्होंने हम्टी शर्मी की दुल्हनिया में भी काम किया था। गुरुवार सुबह हार्ट अटैक आने के बाद सिद्धार्थ को कपूर अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सिद्धार्थ के चाहने वाले और फैंस में शोक की लहर है। उनका नाम इन दिनों शहनाज गिल से जोड़ा जा रहा था हालांकि दोनों हमेशा यही कहते नजर आए कि दोनोॆ दोस्त हैं। लेकिन बता कि उनकी मोहब्बत कभी सफल नहीं हो पाई। जानिए सिद्धार्थ शुक्ला किन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं।

शहनाज गिल

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला नजदीक आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर इन कपल के लिए #SidNaaz काफी ट्रेंड पर रहा था। कहा जा रहा था कि सिद्धार्थ और शहनाज जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन दुर्भाग्य से एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे।

बिग बॉस 13 में आकांक्षा पुरी का पास छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप होने की खबर सामने आई थीं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और आकांक्षा पुरी भी रिश्ते में रहे हैं। लेकिन दोनों का इश्क ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया।

शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह एक समय सिद्धार्थ शुक्ला के बेहद करीब थी। करियर की शुरुआत में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

आरती सिंह

बिग बॉस कंटेस्टेंट रही आरती सिंह भी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। दोनों का प्यार अधूरा ही रहा।

दृष्टि धामी

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दृष्टि धामी ने नीरज खेमा से शादी कर ली। वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी रिश्ते में रही हैं। लेकिन दोनों की मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो पाईं

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें