National

कर्नाटक में सिद्दरमैया एक्शन मोड में, कांग्रेस ने पहली कैबिनेट बैठक में दी 5 गारंटी को मंजूरी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही  सिद्दरमैया एक्शन मोड में आ गए हैं। बीते दिन हुई पहली कैबिनेट बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणापत्र में घोषित 5 गारंटी को मंजूरी दे दी गई। सरकार के इस फैसले से लाखों लोगों को मुफ्त में कई बड़ी सेवाओं का लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं कौन कौन सी गारंटी के मंजूरी मिली है।

इन वादो को किया कांग्रेस सरकार ने पूरा

सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली

सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा

BPL परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त

बेरोजगार स्नातक युवाओं को 3,000 रुपये हर महीने और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के लिए दो साल तक 1,500 रुपये 

हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये सहायता

50 हजार करोड़ की सरकार को होगी जरूरत

बता दें कि कर्नाटक सरकार द्वारा 5 गारंटियों को लागू करने से राज्य की वित्तीय स्थिति पर बड़ा दबाव भी पड़ने वाला है। इन वादों को पूरा करने में सरकार को 50 हजार करोड़ की जरूरत होगी। अनुमान है कि अकेले गृह ज्योति योजना को लागू करने के लिए 1200 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें