EntertainmentHighlight

Stree 2 की सक्सेस के बीच Shraddha Kapoor ने दिया स्त्री 3 का स्पॉईलर, शेयर किया खास वीडियो

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘स्त्री 2′(Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। साल 2018 में रिलीज हुआ इस फिल्म का पहला पार्ट स्त्री दर्शकों को बहुत पसंद आया था। जिसके बाद फिल्म के दूसरे पार्ट को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। इसी बीच फिल्म के तीसरे पार्ट का श्रद्धा कपूर ने स्पॉइलर दे दिया है।

shraddha kapoor Stree 2 Trailer Released

Shraddha Kapoor ने वीडियो किया शेयर

अपने लेटेस्ट पोस्ट में Shraddha Kapoor ने बताया कि स्त्री 3 में उनके किरदार के नाम का खुलासा होगा। जो विक्की के अलावा कोई अभी कोई भी नहीं जानता। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें उन्होंने फोटोज को वीडियो फार्मेट में डाला है।इसके नीचे अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, “50% पूकी 50% मारूं क्या ???”

तीसरे पार्ट में पता चलेगा स्त्री का नाम

इस वीडियो पर कई कमेंट आए। एक यूजर ने श्रद्धा से वो सवाल पूछा जो सभी के जहन में था। उसने अभिनेत्री से पूछा कि स्त्री का नाम क्या है ये नहीं पता चला? इसके जवाब में श्रद्धा ने कहा बताउंगी, स्त्री 3 में।

कब आएगी ‘स्त्री 3?’

इससे ना सिर्फ अभिनेत्री ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 के तीसरे पार्ट पर मुहर लगाई बल्कि ये भी बताया कि उनके कैरेक्टर के नाम का खुलासा स्त्री 3 में किया जाएगा। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने भी स्त्री 3 के बनने की बात कही थी। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म को पूरा होने में कम से कम तीन साल का समय लग सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें