EntertainmentHighlight

इस शख्स को डेट कर रही हैं Shraddha Kapoor, पोस्ट शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता?, देखिए तस्वीर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) काफी फेमस एक्ट्रेस है। अभिनेत्री की एक्टिंग के लाखों लोग फैन है। आए दिन अदाकारा अपनी दिल की बात सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है। ऐसे में उनका एक रिसेंट पोस्ट सुर्खियों में आ गया। अभिनेत्री ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड(Shraddha Kapoor Boyfriend) के नजर आ रही है।

Shraddha Kapoor

इस शख्स को डेट कर रही हैं Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये छपा था कि अभिनेत्री तू झूठी मैं मक्कार के लेखक राहुल मोदी(Rahul Modi) के साथ रिलेशन में है। ऐसे में श्रद्धा के रिसेंट पोस्ट ने इस बात पर कही ना कही मुहर लगा दी है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की पोस्ट के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है।

अभिनेत्री ने तस्वीर की शेयर

दरअसल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर श्रद्धा ने एक तस्वीर साझा की है। अभिनेत्री ने राहुल के साथ सेल्फी स्टोरी (Shraddha Kapoor Boyfriend) पर डाली है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “दिल रख ले…नींद तो वापस दे दे यार।” बता दें कि ये पहली बार है कि जब श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर राहुल को लेकर कोई पोस्ट किया हो।

shraddha kapoor rahul modi selfie

कई बार एक साथ किया गया स्पाट

बता दें कि साल की शुरुआत में खबरें थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार पैपराजी द्वारा दोनों को एक साथ स्पाट भी किया गया था। तो वहीं अदाकारा को गले में आर नाम के लेटर की एक चेन पहने भी देखा गया है। खबरों की माने तो दोनों तू झूठी मैं मक्कार ‘ के दौरान एक दूसरे से मिले। हालांकि दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की इस खबर पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें