Dehradun NewsHighlight

शराब के नशे में कार के अंदर बैठकर युवक लहरा रहा था पिस्टल, पुलिस ने सिखाया सबक

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों तथा सार्वजनिक स्थानो पर हुडदंग व अराजकता फैलाकर माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दून पुलिस ने शराब के नशे में पिस्टल दिखाकर दबंगई दिखाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है

शराब के नशे में पिस्टल दिखाकर दबंगई दिखाना पड़ा भारी

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात मायाकुंड तिराहा चंद्रभागा पुल के पास एक व्यक्ति के कार में बैठकर पिस्टल लहराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर देखा कि आरोपी युवक शराब के नशे में कार के अंदर बैठकर पिस्टल लहराते हुए दबंगई दिखा रहा था।

पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद कर लिया है। युवक के पहचान आकाश भट्ट पुत्र स्वर्गीय विवेकानंद भट्ट उत्तर पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है। इसके साथ ही युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें