Big NewsPolitics

पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मीडिया में बयान बाजी करना पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को महंगा पड़ गया है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

7 दिन के अंदर मांगा जवाब

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को अनुशासनहीनता पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी ने पूर्व विधायक चैंपियन से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। माना जा रहा है कि पूर्व विधायक पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए थे गंभीर आरोप

आपको बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ दिल्ली और मसूरी में प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस कारण पार्टी ने उन पर एक्शन लिया है।

bjp

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें