National

मोहन यादव को सीएम बनाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा बयान, जानें यहां

मध्य प्रदेश में नए सीएम का ऐलान हो गया है। अब मध्य प्रदेश में मोहन यादव सीएम का पद संभालेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें मध्य प्रदेश में सीएम न बनाए जाने पर उनके कई समर्थकों में निराशा देखने को मिली है।

वहीं मोहन यादव को सीएम बनाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जो तेजी से काम चल रहे हैं, उन्हें पूरा करेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और प्रगति और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश नई ऊंचाईयां छुएगा।

मांगने से बेहतर मरना समझूंगा- शिवराज

वहीं शिवराज सिंह ने आगे कहा कि एक बात में विन्रमता के साथ कहता हूं कि मैं अपने लिए मांगने से पहले मरना बेहतर समझूंगा, इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा।

शिवराज ने केंद्र का जताया आभार

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र का आभार जताया। उन्होनें कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे समय-समय पर मार्गदर्शित किया है। इसके अलावा उन्होनें जनता का भी आभार जताया। साथ ही अधिकारियों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता और अधिकारियों के कारण लाडली बहना जैसी योजना बनी है। शिवराज ने कहा कि मैं मंत्रीमंडल के सभी सहयोगियों का धन्यवाद कहूंगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें