National
शिमला में बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, आठ शवों को मलबे से निकाला, राहत और बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया है। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है। वहीं अभी तक आठ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। शिमला के समरहिल इलाके में यह हादसा हुआ है।
आठ शवों को मलबे से निकाला
जानकारी के मुतबाकि सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी। आठ शवों को मलबे से निकाला जा चुका है। अभी कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे को लेकर हिमाचल के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी घटना में ट्वीट कर दुख जताया है।
मौके पर लैंड स्लाइड जारी
वहीं मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया है। कई लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी मौके पर लैंड स्लाइड हो रहा है।