संदेशखाली मामले में पुलिस को मिली सफलता, यौन उत्पीड़न का आरोपी शिबू हाजरो हुआ गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली करीब एक महीने से चर्चा में है। टीएमसी नेता शाहजहां शेख, शिबू हाजरा समेत अन्य नेताओं के खिलाफ कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोपों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। अब बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शिबू हाजरो को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने नजार से किया शिबू को गिरफ्तार
शिबू हाजरा को संदेशखाली मामले के मास्टरमाइंट शाहजहां शेख का करीबी माना जाता है। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तरी महिलओं को जब शिबू हाजरा और उनके समर्थकों ने धमकाया था तो महिलाओं ने उसके अवैध पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी थी। अब पुलिस ने उसे नजार से गिरफ्तार कर लिया है। शिबू हाजरा के ऊपर यौन उत्पीड़न के साथ धमकाने और जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं। शिबू हाजरा पर आरोप है कि उसने अवैध पोल्ट्री फार्म सरकारी जमीन के अलावा ग्रामीण लोगों की जमीन पर बना रखा थे।
सुंदर महिलाओं के साथ करते थे यौन उत्पीड़न
बता दें कि संदेशखाली की महिलाओं ने कहा था कि, टीएमसी के कुछ नेता गांव में घर-घर जाकर सर्वे करते हैं। इस दौरान अगर घर में कोई सुंदर महिला, खासतौर पर लड़की या युवा पत्नी दिखती है तो वो लोग उसे पार्टी ऑफिस ले जाते हैं। जिस महिला को पार्टी ऑफिस ले जाया जाता है उसे कई रातों तक वहीं रखा जाता है।’ प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शाहजहां शेख से साथ ही टीएमसी की अन्य नेताओं उत्तम सरदार और शिबप्रसाद हाजरा पर भी यौन उत्पीड़न में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। ये दोनों नेता शाहजहां शेख के करीबी बताए जाते हैं।