शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानें किन्हें मिलता है ये पुरस्कार
कांग्रेस सांसद और लेखक शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान द लीजन ऑफ ऑनर से नवाजा गया है। कई किताबों के लेखक थरूर को फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर ने फ्रांसीसी दूतावास में थरूर को इस पुरस्कार से नवाजा। फ्रांस सरकार ने अगस्त 2022 में थरूर को यह पुरस्कार देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें बीते दिन मंगलवार 20 फरवरी 2024 को इस सम्मान से नवाजा गया है।
फ्रांसीसी दूतावास जारी किया बयान
बता दें कि शशि थरूर ने राजनीतिक जीवन में कई महत्तवपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनका लेखन में भी हाथ है। थरूर के द्वारा लिखी गई पुस्तकें छप चुकी है और वे काफी लोकप्रिय भी हैं। थरूर इतिहास और राजनीति पर आधारित लिखते हैं। उनके लिए फ्रांसीसी दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि सर्वोच्च फ्रांसीसी नागरिक पुरस्कार, भारत-फ्रांस संबंधों को गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए और फ्रांस के लंबे समय से मित्र के रुप में डॉ. थरूर के अथक प्रयासों के लिए दिया गया है।
शशि थरूर ने जताई खुशी
शशि थरूर को सम्मानित करने के बाद लॉर्चर ने कहा कि शशि थरूर ने एक राजनयिक, लेखक, राजनेता के रुप में एक मिसाल कायम की है। उन्हें एक ही जीवनकाल में कई भूमिकाओं में देखा गया है। वहीं, थरूर ने पुरस्कार लेते हुए कहा कि मैं फ्रांस, फ्रांसीसी नागरिक, उनकी भाषा, संस्कृति, खासतौर से फ्रांसीसी साहित्य और सिनेमा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं सर्वोच्च नागिरक सम्मान पाकर अभिभूत हूं। यह सम्मान भारतीयता का प्रमाण है। फ्रांस से दोस्ती लंबे समय तक कायम रहेगी। मैं इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए कोशिश करता रहूंगा।