शरद का पलटवार, कहा मेरे बिना नहीं चलेगा सिक्का, सुप्रिया ने कहा बीजेपी भ्रष्ट पार्टी है, हमारे नेताओं को खा गई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के एनीसीपी प्रमुख शरद पवार पर तंज कसने के बाद अब शरद पवार ने पलटवार किया है। उन्होनें कहा कि आप हमारे नेताओं पर आरोप लगाते हैं और उन्हें ही मंत्री बनाते हैं। अगर अजीत को कोई समस्या थी तो मुझसे बात करनी चाहिए थी।
आरोप लगाकर हमारे नेताओं को मंत्री बनाया
शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि राकांपा ने 70 हजार करोड़ का घोटाला किया। यह आरोप बेबुनियाद है। एक तरफ आप हमारी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाते हैं, फिर दो दिन पहले आपने हमारी ही पार्टी के नेताओं को महाराष्ट्र की सरकार में मंत्री क्यों बनाया?
मेरे बिना नहीं चलेगा सिक्का- शरद पवार
वहीं शरद पवार ने अजीत पवार के गुट के लिए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के कष्ट झेला है, उसके बाद ही उनके अच्छे दिन आए हैं। हमारा चुनाव न कहीं जाएगा, न हम उसे कहीं जाने देंगे। इसी के साथ उन्होनें अजीत पवार की बैठक को लेकर कहा कि आपने देखा होगा कि उनकी बैठक में पीछे मेरी तस्वीर लगी थी। उन्हें पता है कि मेरे बिना उनका सिक्का नहीं चलेगा। वहीं मुंबई में अपने गुट के नेताओं की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अगर अजित पवार को कोई समस्या थी तो उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए थी।
मेरे पिता का अपमान न करें- सुप्रिया सुले
वहीं शरद पवार की बेटी और एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मुंबई में कहा कि हमारा अपमान करें, लेकिन हमारे पिता शरद पवार का नहीं। यह लड़ाई बीजेपी सरकार के खिलाफ है। बीजेपी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। सुले ने कहा कि मूल राकांपा शरद पवार के साथ है और मूल प्रतीक हम हैं।