शंकराचार्य Avimukteshwaranand का होगा अतीक अहमद जैसा हाल…!, मिली जान से मारने की धमकी

Shankaracharya Avimukteshwaranand Receives Death Threat: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। गौ रक्षा अभियान और माघ मेला विवाद के बाद वो लगातार चर्चा का विषय बने हुए है। इसी बीच एक और खबर सामने आई है जिससे शंकराचार्य के समर्थकों के बीच हड़कंप मच गया है।अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगी को जान से मारने की धमकी मिली है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी Shankaracharya Avimukteshwaranand Receives Death Threat
दरअसल शंकराचार्य को फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई है। आपको बता दें कि गौ रक्षा अभियान और उनके बाकी बयान को लेकर धमकी देने वाला शख्स आहत है। फोन पर धमकी देने वाले य़ुवक ने कहा कि शंकराचार्य का अतीमक अहमद जैसा हाल कर देंगे। इस धमकी के बाद शंकराचार्य की तरफ से विधिक कार्रवाई की बात की जा रही है। इस कॉल के बाद शंकराचार्य के समर्थकों में भी भारी आक्रोश है।
ये भी पढ़ें:- जेल या बेल?, शंकराचार्य Avimukteshwaranand के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट का आया फैसला
अतीक अहमद जैसा हाल करने की दी धमकी
दरअसल फोन कॉल में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद जैसे मारने की धमकी देने की बात कही गई है। शंकराचार्य के समर्थकों की माने तो उनके निजी सहयोगी को फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से धमकी दी गई है। उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। इसका ऑडियो कॉल रिकॉर्ड भी सामने आया है।
सुर्खियों में बने है शंकराचार्य
आपो बता दें कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने उनपर आरोप लगाए थे। शंकराचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर भी हमला बोला था। फिलहाल अब देखने वाली बात ये है कि आगे इस मामले में शंकराचार्य की तरफ से क्या कार्रवाई होती है?