Big NewsDehradun News

मानवता शर्मसार : खाली प्लॉट में फेंक गए भ्रूण, चील ने नोंच-नोंचकर खाया, फेंकने वाले की तलाश जारी

ऋषिकेश से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। रेलवे स्टेशन रोड के पास एक खाली प्लॉट में भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही एक चील मौके पर पहुंची और भ्रूण को नोंच-नोंचकर खाने लगी।

चील ने नोंच-नोंचकर खाया भ्रूण

घटना शुक्रवार शाम की है। ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन रोड से गुजर रहे लोगों ने प्लॉट में भ्रूण पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले चील भ्रूण को उठाकर ले गई और उसे नोंच-नोंचकर खाने लगी। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। तभी चील एक छत से दूसरी छत और पेड़ों के ऊपर भ्रूण को लेकर उड़ती रही। लेकिन उसने भ्रूण को नहीं छोड़ा।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर खुद को असहाय महसूस कर रहे लोग भ्रूण फेंकने वाले को कोसते रहे। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक चील आंखों से ओझल हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। भ्रूण फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें