Entertainment

Pathaan 2: शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर मचाएगी धमाल, ‘पठान 2’ की ये होगी कहानी

Pathaan 2: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म से किंग खान ने बड़े पर्दें पर चार साल बाद वापसी की थी। इस फिल्म में शाहरुख़ के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। जिसके चलते मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला लिया है।

Pathaan 2 बनाने जा रहे आदित्य चोपड़ा

खबरों की माने तो पठान 2 बनने जा रही है। एक बार फिर आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते दिखाई देंगे।

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान में फैंस को एक्शन सीक्वेंस काफी पसंद आए। रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान पठान बनकर एक बार फिर फैंस का मनरंजन करेंगे। आदित्य चोपड़ा की पठान 2 में पहले से जयदा एक्शन और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

Pathaan 2 की कहानी

पठान 2 में ‘पठान वर्सेज टाइगर’ से पहले की स्टोरी को दिखाया जाएगा। जिसमें सलमान और शाहरुख़ के क्लैश की स्टार्टिंग दिखाई जाएगी। दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन नज़र आएगा। पठान 2 पर काम शुरू हो गया है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2024 से शुरू होने की तैयारी है। यशराज फिल्म्स के स्पाइ यूनिवर्स की पठान 2 आठवीं फिल्म होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें