Entertainment

TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद-कृति की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, ये रिकॉर्ड किया दर्ज

TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद और कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ वर्ल्डवाइड बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। 9 फरवरी को रिलीज़ हुई ये फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। रोम-कॉम इस फिल्म को रिलीज़ हुए काफी समय हो गया है। इसके बावजूद दर्शक ये फिल्म देखने सिनेमाघरों में जा रहे है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में की एंट्री

शाहिद-कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया देश के साथ वर्ल्ड वाइड भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने 10वें दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया है। रविवार को तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने वर्ल्डवाइड आठ करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके चलते फिल्म वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है।

देशभर में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बात करें घरेलू बाक्स ऑफिस की तो फिल्म ने 10वें दिन 6 करोड़ का बिज़नेस किया है। इसी के साथ देशभर में फिल्म की टोटल कमाई 58.20 करोड़ हो गई है। इसी के साथ वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमाने के बाद तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के मुख्य लीड शाहिद और कृति के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

शाहिद-कृति ने ये रिकॉड किया अपने नाम

वर्ल्डवाइड तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली शाहिद की चौथी फिल्म बन गई है। इससे पहले फिल्म पद्मावत, कबीर सिंह और आर राजकुमार भी ये आंकड़ा पर कर चुकी हैं।

तो वहीं कृति सेनन की ये पांचवी फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। कृति की आदिपुरुष, हाउसफुल 4, दिलवाले और लुका छिपी इस लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा साल २०२४ की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया चुटहि फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें