EntertainmentHighlight

Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान के बाद अब शाहरुख को मिली जान से मारने की धमकी, FIR हुई दर्ज

सलमान खान को जान से मार देने की धमकिया खत्म नहीं हुई है कि एक और खान इस लिस्ट में शामिल हो गया है। सलमान खान को काफी बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकिया मिल चुकी हैं। इसी में अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान(Shah Rukh Khan Death Threat) भी शामिल हो गए है। खबरों की माने तो बांद्रा पुलिस के केस दर्ज कर लिया। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी (Shah Rukh Khan Death Threat)

खबरों की माने तो रायपुर में रहने वाला फैजान नाम के एक शख्स की तरफ से धमकी भरा कॉल किया गया था। फोन अभिनेता की प्रोडक्श कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में किया गया था। इस कॉल के बाद से ही हडकंप मच गया है। इस धमकी भरे कॉल की शिकायत मुंबई पुलिस को कर दी गई है। साथ ही इस मामले में FIR भी दर्ज कर दी गई है। कॉल ट्रेस करने पर छत्तीसगढ़ रायपुर की लोकेशन निकली। जहां पर जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या फर्जी डॉक्यूमेंट्स से मोबाइल नंबर लिया गया है? फिलहाल जांच जारी है। खबरों की माने तो पुलिस जल्द ही इसपर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें