HighlightUdham Singh Nagar News

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाएं और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

sex racket sex racketउधम सिंह नगर के खटीमा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने धंधे में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस को खटीमा के राजीवनगर में कपूर कॉलोनी के भीतर एक मकान में देह व्यापार किए जाने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को साथ लेकर छापा मारा। छापे में देह व्यापार में शामिल तीन महिलाएं मौके से पकड़ी गईं जबकिए एक अन्य शख्स भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से 17300 रुपए नकद और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल और बाइक भी कब्जे में ले ली।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए देह व्यापार का रास्ता चुना। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से ये काम चल रहा था। इसके साथ ही देह व्यापार के लिए ऑनलाइन भी ग्राहक तलाशे जा रहें हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला संचालिका समेत तीनों महिलाओं और ग्राम बंडिया निवासी युवक नंद किशोर मौर्य के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें