Big NewsChampawat News

जानलेवा हुई कड़ाके की ठंड : यहां एक व्यक्ति ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप

प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड अब जानलेवा होती जा रही है। टनकपुर में ठंड से करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मनिहारगोठ पुलिस चौकी को रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ।

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है मृतक का बायां हाथ कटा हुआ था और वह पिछले चार-पांच दिन से क्षेत्र में घूम रहा था। व्यक्ति को खटीमा क्षेत्र में भी कुछ समय तक घूमता हुआ देखा गया था।

पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड मान रही है। फिलहाल पुलिस की टीम भी मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही मौत के असल कारण सामने आ पाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें