अगर आपने आज बैंक संबंधी काम नहीं निपटाया है तो अब आपका बैंक संबंधी काम रुक जाएगी। जी हां कल से लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा जुलाई महीने में कुल 11 छुट्टियां पड़ेंगी. ऐसे में आरबीआई की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. क्योंकि अलग-अलग राज्यों के अनुसार इनका निर्धारण किया गया है. कल यानी 10 जुलाई से बैंक दो दिन लगातार बंद रहेंगे. दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इसके अगले दिन रविवार के कारण 11 जुलाई को भी बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा सोमवार से लेकर अगले शनिवार तक कुल 9 दिन त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
देखिए छुट्टी की लिस्ट
1.10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार
2.11 जुलाई 2021 – रविवार
3.12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
4. 13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
5.14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
6.16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
7.17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
8. 18 जुलाई 2021 – रविवार
9.19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (गंगटोक)
10.20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
11.21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)